राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार श्रीवास्तव की पूज्य माता श्रीमती सरिता श्रीवास्तव का आज सोमवार की अलस्सुबह 3 बजे निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 68 वर्ष थी और उन्होंने दिल्ली में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनका निधन हृदयघात से हुआ बताया गया है।
स्वर्गीय श्रीमती सरिता श्रीवास्तव का जन्म 4 सितम्बर 1958 को पटना (बिहार) सिटी में हुआ था। वह सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामाशंकर प्रसाद सिन्हा ‘फुल्ली बाबू’ एवं स्वर्गीय श्रीमती इंदु शंकर सिन्हा की सुपुत्री थीं। उनका पैतृक संबंध दाऊदपुर, सारण (छपरा) से था। उनके निधन से परिवार में शोक व्याप्त है।
श्रीमती सरिता श्रीवास्तव परिवार में सबसे छोटी बेटी और संयुक्त परिवार की संस्कारी सदस्य रहीं। उनका विवाह स्वर्गीय ठाकुर बाबू के सुपुत्र श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव से हुआ। लेकिन पति आलोक श्रीवास्तव निवासी भगवान बाजार छपरा का कोविड के समय देहांत हो गया था और आज 7 सितंबर को उन्होंने भी इस नाश्वर शरीर को त्यागकर स्वर्गलोक चली गईं। परिवार में सुपुत्र अभिजीत श्रीवास्तव, पुत्रवधू शुचिता श्रीवास्तव, सुपुत्री- अभिप्रिय श्रीवास्तव, जमाता- आदित्य श्रीवास्तव और नातिन- श्रीनिका श्रीवास्तव हैं।
अभिजीत कुमार श्रीवास्तव समाजसेवी हैं। वह कायस्थों की संस्था ‘कायस्थ परिवार छपरा’ के मुख्य संयोजक सहित कई चित्रांश संगठनों के सक्रिय पदाधिकारी भी हैं। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन और बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए पूज्य माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Leave a Reply