भाजपा ने खुर्जा में निकाली तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। भारतीय जनता पार्टी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दाताराम चौक से तिरंगा यात्रा निकाली। जिसका नेतृत्व अभियान संयोजक नवीन कुमार ने किया। यात्रा का शुभारंभ 19 जिलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा अभियान प्रमुख मानसिंह गोस्वामी ने किया।
यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही। एयर डिफेंस सिस्टम एवं ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतिमाएं शोभायमान रहीं, जो शहीदों की याद दिला रही थीं। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह तोरण द्वार बनाए और पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” भारत के वीर जवानों की जय और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे लगाए।
तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों वैशाली एनक्लेव, ककराला, कबाड़ी बाजार, फत्तो बाबली गेट, पदम सिंह गेट, गांधी रोड होती हुई महर्षि बाल्मीकि चौक जेवर अड्डा पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा और खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और तिरंगा यात्रा को एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सतीश वाल्मीकि, यात्रा प्रमुख अभिषेक गोस्वामी, सह संयोजक सर्वेंद्र पंडित, सत्य प्रकाश ठाकुर, भगवान दास सिंघल, सभासद नरेंद्र कुमार गोस्वामी, सभासद सचिन शर्मा, समाजसेवी हरीश गुप्ता, सोनू पंडित, डीसी गुप्ता, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, समाजसेवी रंजना सिंह, सेवा समिति के अध्यक्ष महेश भार्गव, राहुल राठी, राम दिवाकर, वीरेश शर्मा, संजय वर्मा, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*