गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने किया ध्वजारोहण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद महात्मा गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांदड़ ने सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की देते हुए कहा कि प्रत्येक भारतवासी का मन देश प्रेम, देश भक्ति व देश सेवा की भावना से ओत-प्रोत होना चाहिए। हम सभी को संकल्पबद्ध होना है कि हम देशहित व देश के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
शुक्रवार, 15 अगस्त को जिलाधिकारी मांदड़ ने कहा कि प्रदेश को विकसित करने के लिए जरूरी है कि हम स्वदेशी उत्पादों का शत-प्रतिशत उपयोग करें। हम आत्मनिर्भर होंगे तो देश सशक्त होगा। हमें शपथ लेनी है कि हम जनहित, देशहित, प्रकृति हित में कार्य करते रहेंगे। विकास की इस तेज रफ्तार के साथ हमें प्रकृति का भी विशेष ध्यान रखना है। हमें पर्यावरण, जल संरक्षण करना है। भविष्य में यही जल व वृक्ष हमारे जीवन का संरक्षण करने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने शिक्षकों व छात्र छात्राओं को उपहार देकर और गाजियाबाद के राष्ट्रपति पदक विजेता सुजीत कुमार को शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को एडीएम (ई) रणविजय सिंह, एडीएम (एल/ए) विवेक मिश्र, एडीएम (सिटी) विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. सन्तोष कुमार उपाध्याय, आईएएस अयान जैन, आबकारी अधिकारी संजय सिंह, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीएम जे0 श्रीमती अंजुम बी0, सीटीओ श्रीमती पुष्पांजलि, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी जिला स्तरीय अधिकारी, स्टाफ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। प्रमोद ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*