लगातार पांच घंटे बही कविताओं की निर्मल धारा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। “अलख राष्ट्रीय साहित्य संस्कृति एवं शिक्षा ट्रस्ट” (रजिस्टर्ड) गाजियाबाद के प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काव्योत्सव में 35 रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। लगातार पांच घंटे तक कविताओं की निर्मल धारा बहती रही। संजय नगर के भागीरथ पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की विशेष बात यह भी रही कि देश के जाने-माने कवियों के साथ उभरते व नवोदित कवियों ने भी अपनी रचनाएँ पढ़ीं।
मुख्य अतिथि सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि इस तरह के साहित्यिक आयोजन पूरे शहर के लिए चेतना का काम करते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष शायर राज कौशिक ने कहा कि गाजियाबाद ने अतुलनीय विकास किया है मगर साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए किसी सस्ते स्थान का न होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
कवि मनोज कुमार ‘मनोज’, डॉ. अक्षय प्रताप ‘अक्षय’, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रनिता सिंह, कवयित्री प्रतिभा त्रिपाठी, ले. कर्नल प्रदीप खरे विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। संचालन कवयित्री डॉ निवेदिता शर्मा ने किया। संस्था की संस्थापक श्रीमती पूजा चौहान, रविंद्र चौहान एवं डॉ गार्गी सिंह ने सभी का स्वागत किया।
काव्य पाठ करने वाले रचनाकारों में डॉ उषा श्रीवास्तव, डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ सरिता गर्ग सरि, रक्षा सिन्हा, हिमांशु शुक्ला, संगीता वर्मा, प्रभाषा पाल, यश शर्मा ,आशु सिंह, स्वाति पूजा, प्रेरणा मल्होत्रा गुप्ता, जगदीश चंद्र वर्मा, सरोज दुबे, अपर्णा गर्ग शिव, प्रेरणा भारद्वाज, शालिनी शर्मा, नीति मिश्रा, पूनम सिंह, नीरज त्यागी, रोहित कुमार, दीपक दीप प्रमुख रहे। साथ ही अलख ट्रस्ट द्वारा दो बच्चों शिवानी चौधरी और पूजा को शिक्षा के लिए अंगीकृत करते हुए उन्हें सन्मानित भी किया गया।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*