एबीसीकेएम छपरौला 11 को मनाएगा श्री चित्रगुप्त प्रतिमा का चतुर्थ स्थापना दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा छपरौला रविवार 11 दिसंबर को श्री चित्रगुप्त प्रतिमा का चतुर्थ स्थापना दिवस मनाएगा। संस्था की स्थानीय इकाई भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। सभी पदाधिकारी और सदस्य उत्साहित हैं। भजन कीर्तन के साथ भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। कायस्थ समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान होगा और उपस्थित जनसमुदाय के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।
एबीसीकेएम छपरौला के अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के धनी हैं। राष्ट्र को समर्पित भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ‘संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के प्रदेश सचिव होने के अलावा भी वह कई संगठनों से जुड़े हैं। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि स्थापना दिवस का कार्यक्रम कन्हैया कुंज, गिरधरपुर, सुनारसी, वेस्ट ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कायस्थ महापरिषद जयपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार संभव हैं। गाजियाबाद के अशोक श्रीवास्तव, अलीगढ़ के भाजपा नेता मनोज सक्सेना, चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संजीव सक्सेना और वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन विशिष्ट अतिथि होंगे।
अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा के चतुर्थ स्थापना दिवस का शुभारंभ रविवार की सुबह आठ बजे भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ किया जाएगा। उसके बाद जलपान, चित्रांश परिवार परिचय, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, अभिव्यक्ति और दोपहर करीब एक बजे प्रसाद वितरण होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के संस्थापक विजय कुमार श्रीवास्तव, छपरौला के संरक्षक बी. बी. सक्सेना, महिला विंग की महासचिव पूनम श्रीवास्तव और समस्त कायस्थ महिला-पुरुष विंग के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*