राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (ABCKM) के राष्ट्रीय टीम की रविवार को प्रताप विहार के एल ब्लॉक में एक बैठक हुई। संस्था द्वारा आयोजित 15 नवंबर को होने वाले कायस्थ समाज की कलाम-दवात पूजन और सम्मान समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने भंडारे आदि की व्यवस्था के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी और बेहतर व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार, 15 नवंबर 2023 की सुबह नौ बजे कार्यक्रम शुरू होगा। एबीसीकेएम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार हर वर्ष की भांति इस साल भी गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र के सेक्टर-11 स्थित प्राचीन शिव (कुटी) मंदिर एवं भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कलम-दवात पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ यमद्वितीया, 15 नवंबर की सुबह 9 बजे होगा। उसके बाद सामूहिक कलम-दवात पूजन, सम्मान समारोह और प्रसाद वितरण (भंडारा) किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आज की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। संस्था का यह अपना वार्षिकोत्सव है, जो हर वर्ष मनाया जाता है। सभी कायस्थ परिवारों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना को लेकर भारी उत्साह है। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। रविवार की बैठक में एबीसीकेएम के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, श्रीमती निभा श्रीवास्तव, सीमा, कृष्णा, चंदन श्रीवास्तव और दीपा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply