श्री चित्रगुप्त मंदिर छपरौला 15 को मनाएगा पांचवां स्थापना दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर कन्हैया कुंज छपरौला द्वारा 15 नवंबर को पांचवां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर में ही कायस्थ समाज द्वारा कलम-दवात पूजा और सभी भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी श्री चित्रगुप्त मन्दिर कन्हैया कुंज छपरौला द्वारा दिन बुधवार, दिनांक 15. 11. 2023 को अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बुधवार की सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा के बाद कलम-दवात की पूजा-अर्चना होगी। उसके बाद भंडारा चलेगा, जो प्रभु इच्छा तक प्रसाद वितरण किया जाएगा।
उन्होंने कायस्थ समाज से भगवान श्री चित्रगुप्त कलम दवात पूजन और भंडारे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। साथ ही अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में जो भी भक्त या श्रद्धालु भंडारा (प्रसाद) में सहयोग करना चाहते हैं, वे अशोक कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 09716151615 पर सहयोग राशि अथवा सामग्री मकान नंबर-9 गेट नंबर-2 कन्हैया कुंज गिरधरपुर निकट जूनियर हाई स्कूल गौतम बुद्धनगर के पते पर भेज सकते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*