एबीसीकेएम मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगी पुरस्कृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भरतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा हाई स्कूल और इंटर मीडिएड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय सचिव एवं गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने दी है।


अशोक कुमार श्रीवास्तव की 21 मई को वैवाहिक वर्षगांठ थी। इस अवसर पर छपरौला स्थित कन्हैया कुंज में आयोजित प्रीति भोज के अवसर पर उन्होंने मेधावी बच्चों के लिए उक्त घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में आए एबीसीकेएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव और राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बच्चन के प्रति आभार जताया। गौतमबुद्ध नगर महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव के अलावा जिला कमेटी के अधिकतर पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने चित्रांश अशोक श्रीवास्तव एवं श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव को वैवाहिक वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*