पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार का पोद्दार लर्न में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड्स प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक मनोज सिंधी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप सचिव अमित सिन्हा, निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीजो को स्कार्फ तथा वॉगल पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही स्काउट एवं गाइड्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका हार्दिक अभिवादन किया।
स्काउट्स गाइड्स को कुल 47 टोलियों में बांटा गया था। टोलियों के नाम देश के विभिन्न प्रदेशों के नामों पर रखे गए थे। टोली महाराष्ट्र राज्य को प्रथम स्थान, टोली उत्तराखंड राज्य को द्वितीय स्थान तथा टोली हरियाणा राज्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रोशन को बेस्ट स्काउट एवं अनन्या चौधरी को बेस्ट गाइड चुना गया। सभी टोलियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश के राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक पोशाक तथा स्थानीय व्यंजनों की प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त स्काउट एंड गाइड्स के द्वारा पिरामिड, स्ट्रेचर एवं मानव एम्बुलेंस का भी सराहनीय प्रदर्शन किया गया।
मुख्य अतिथि अमित सिन्हा ने स्काउट एंड गाइड्स के प्रदर्शन को देखते हुए उनके प्रशिक्षकों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, कर्तव्य परायणता, साहस, देश भक्ति, मैत्री एवं सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना विकसित करता है। शिविर के चौथे दिन प्रधानाध्यापिका श्रद्धा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की साक्षी बनीं। सहायक प्रशिक्षक के रूप में वरुण यादव एवं शालू ने प्रशंसनीय कार्य किया। जबकि तुषार शर्मा, प्रियंका जोशी, संदीप कुमार, ऋषि, हिमांशी, स्नेहा, विष्णु, आलोक, शिवम, सुयश एवं निखिल का विद्यार्थियों को अनुशासित रखने में सराहनीय सहयोग रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*