राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। संतोष मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा द्वितीय वर्ष के छात्र चित्रांश अभिषेक श्रीवास्तव ने गोवा में आयोजित आई.जी.एफ. वर्ल्ड गेम्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। प्रताप विहार गाजियाबाद (यूपी) के इस होनहार कराटे चैंपियन को कई सामाजिक संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
रविवार की शाम ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से की गई बातचीत में चित्रांश अभिषेक श्रीवास्तव के अभिभावक विजय श्रीवास्तव ने बताया कि गोवा में 5 से 8 मई के बीच कराटे चैंपियन प्रतियोगिता आयोजित की गई। अभिषेक ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और उन्हें गोल्ड मेडल मिला है। उन्होंने आशीष, स्नेह और आशीर्वाद देते हुए अभिषेक के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विजय श्रीवास्तव के अलावा ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश जितेन्द्र बच्चन, अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा कन्हैया कुन्ज छपरौला वेस्ट ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सचिव नीलम श्रीवास्तव आदि ने गाजियाबाद का नाम रोशन करने वाले अभिषेक श्रीवास्तव को बहुत-बहुत बधाई दी है।


Leave a Reply