मातृ दिवस पर आशीर्वाद लेकर महिलाओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। महिला उन्नति संस्था की नोएडा महानगर इकाई द्वारा गृहलक्ष्मी सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत मातृ दिवस के अवसर पर सेक्टर 45 के गांव छालेरा में बुजुर्ग महिलाओं को दुपट्टा देकर और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उनसे आशीर्वाद लिया गया कि वे सदैव अपना हाथ उनके सिर पर बनाए रखें।
संस्था की मीडिया प्रभारी वंदना शर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि मातृ दिवस पर 8 मई को आयोजित कार्यक्रम में महिला उन्नति संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। दहेज लेना-देना दोनों अपराध है। इसके अलावा सेक्टर 62 के सरकारी स्कूल में भी कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों को खाने-पीने की सामग्री और कपड़े वितरित किए गए। बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल आयोजित किए गए। उनके साथ-साथ महिलाओं को भी शिक्षा, कोरोना महामारी और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वंदना शर्मा, उपाध्यक्ष उमा जैसवाल, महासचिव मीना देवी, सचिव रेहाना अल्वी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*