एसीआईसी का टीकाकरण महाअभियान शुरू, वैक्सीन लगवाने वालों ने बनाया शतक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल ने कोरोना टीकाकरण महाअभियान की आज शुरुआत कर दी। गुरुवार की सुबह दस बजे अंबेडकर रोड स्थित नेहरू युवा केंद्र में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। प्रथम दिन यानी 27 जनवरी को 100 लोगों ने टीका लगवाया अर्थात वैक्सीन लगवाने वालों ने पहले ही दिन शतक बना लिया। यह बेहतरीन शुरूआत है।
डॉ शर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि शुक्रवार 28 जनवरी को नेहरू युवा केंद्र में पुन: टीकाकरण किया जाएगा। 29 और 30 जनवरी को विजय नगर, 31 जनवरी और 1 फरवरी को गांधी आइडल स्कूल राकेश मार्ग, 2 और 3 फरवरी को स्वर्ण जयंती गोविन्दपुरम, 4 और 5 फरवरी को वैशाली, 6 और 7 फरवरी को सनातन मंदिर राजनगर, 8 और 9 फरवरी को साईं मंदिर नंदग्राम, 10 और 11 फरवरी को डासना गेट और 12 व 13 फरवरी को आफिसर सिटी राजनगर एक्सटेंशन में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को 15 वर्ष से 60 वर्ष के लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा बूस्टर डोज भी लगाई गई। टीकाकरण अभियान के लिए डॉ शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र के साथियों का विशेष आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसीआईसी के वरिष्ठ पदाधिकारी राजिंदर चावला, प्रदेश निदेशक विनय कुमार, जिला प्रमुख रामानंद सिंह, जिला उप प्रमुख राजकुमार, जिला निदेशक रिहाना अल्वी, नेहरू युवा केंद्र महासचिव जगत प्रकाश शर्मा, सचिव अशोक तिवारी, कृष्ण अवतार गर्ग, अनिल शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*