नोएडा: ग्रीन व्यू आरडब्ल्यूए सेक्टर 71 ने मनाया गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जोश और गर्व से दी तिरंगे को सलामी
राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना जगाई
नोएडा। सेक्टर-71 स्थित ब्लॉक-ए के पार्क में ग्रीन व्यू आरडब्ल्यूए ने बड़ी धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी गई। साथ ही राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने इस मौके पर लोगों में देशभक्ति की भावना जगाते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ए ब्लॉक के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं और बच्चों में खास उत्साह देखा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भी खूब हुनर दिखाया। अरुण कुमार के राष्ट्र को समर्पित गीत ‘गंगा-यमुना जहां बह रही है, देश भारत हमारा वही है…’ ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। उपस्थित लोगों ने उनके गीत को खूब सराहा, वहीं जिन बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, जीवीआरडब्ल्यूए संस्थापक अशोक कुमार शर्मा, चेयरमैन एसपीएस कौशिक, संरक्षक एसबी त्यागी, अध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष पीके गर्ग, महासचिव रजनीश राज, सचिव अतुल सक्सेना, कोषाध्यक्ष बृजराज पटेल, सदस्य मधुबाला बंसल, विमला कुमारी, मंदाकिनी गुप्ता, संगीता शर्मा, जय भारती, राज शर्मा, अनिता शर्मा, आरबी सिंह, रामपाल चौहान, यूसी त्यागी, सुरेन्द्र त्यागी, महेश कुमार, डीएन शुक्ला और कालोनी के करीब-करीब सभी सदस्य उपस्थित रहे। आखिर में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*