राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मुंबई। अभिनेता राजीव कपूर का आज 9 फरवरी की दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे और ऋषि कपूर व रणधीर कपूर के भाई थे। मंगलवार को जब दिल का दौरा पड़ा तो राजीव चेंबूर स्थित अपने घर में ही थे। उनके नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजीव ने राम तेरी गंगा मैली जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था। वह दिवंगत फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई थे और शो मैन राज कपूर के बेटे थे। राजीव कपूर ने अट्ठावन साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बड़े भाई रणधीर कपूर और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। इस खबर के बाद सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है और कई लोगों ने राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही राजीव कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


Leave a Reply