ओलवीर सैलून व मेकअप स्टूडियो का अभिनेत्री संगीता वर्धन और विधायक सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ओलवीर ग्रुप ऑफ सैलून ने पटना और नोएडा के बाद गाजियाबाद में भी एक अत्याधुनिक सैलून व मेकअप स्टूडियो की शुरुआत की है। बुधवार को वैशाली सेक्टर-4 में फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता संगीता वर्द्धन ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उनके साथ उपस्थित स्थानीय भाजपा विधायक सुनील शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, ओलवीर ग्रुप ऑफ सैलून की चेयरमैन श्रीमती गुंजन वर्मा और चीफ श्रीमती गरिमा वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक सुनील शर्मा ने ओलवीर ग्रुप को गाजियाबाद में इसकी शुरुआत करने के लिए बधाई दी है।
4 सितम्बर, बुधवार को मुंबई से गाजियाबाद पहुंची अभिनेत्री संगीता वर्द्धन ने भी पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओलवीर ग्रुप की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इस तरह के आधुनिक सैलून व बेहतर तक्नीक वाले मेक ओवर (Makesover) स्टूडियो मुंबई में भी शुरू किए जाएं। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। खासकर युवतियों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उनके कौशल विकास के जरिए हम लोगों में सौंदर्य बोध को बढ़ावा दे सकेंगे।
कार्यक्रम में अभिनेत्री संगीता वर्द्धन, भाजपा विधायक सुनील शर्मा और कई पत्रकारों का पुष्प गुच्छ, शाल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत-सम्मान किया गया। इस मौके पर मौजूद ओलवीर ग्रुप ऑफ सैलून की चेयरमैन श्रीमती गुंजन वर्मा ने बताया कि यह सैलून स्टार्ट-अप के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वावलंबन बनाने के आह्वान के बाद बिहार की राजधानी पटना में शुरू किया गया। वहां की सफलता के बाद पिछले वर्ष नोएडा और आज गाजियाबाद में इसका शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि मेक ओवर स्टूडियो और सैलून खुलने से जहां कई युवक-युवतियों को रोजगार मिला है, वहीं स्वास्थ्य एवं सौंदर्य को लेकर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
ओलवीर ग्रुप की चीफ श्रीमती गरिमा वर्मा एक ख्याति प्राप्त मेअ-अप आर्टिस्ट हैं। उनके मार्गदर्शन में यह ग्रुप लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बातचीत में गरिमा वर्मा ने बताया, “हम अपने सैलून के लिए हमेशा सर्वोत्तम प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं। किसी की त्वचा में कैसे निखार लाया जाए, इस पर हम गंभीरता से पहले सोचते हैं। विशेषज्ञों से बातचीत करते हैं। उसके बाद हमारी टीम किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है।”
उद्घाटन अवसर पर अगर सिक्योरिटी के प्रबंध निदेशक गोपाल कृष्ण, डायरेक्टर संजय कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के कई युवा नेता, पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ओलवीर ग्रुप के मुख्य संरक्षक संजय कुमार एवं चेयरमैन श्रीमती गुंजन वर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*