इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राएं व शिक्षक पुरस्कृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक अमित सिन्हा और पंकज जोशी ने मां वागेश्वरी के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इसके बाद भारतीय विकास परिषद समिति द्वारा शिक्षक वविद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विकास परिषद के पंचसूत्र- संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण को अच्छी तरह से समझा और जीवन में इसे अपनाने के लिए संकल्प भी लिया। विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक, कविता इत्यादि प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया।
विद्यालय में एक अन्य कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें शिक्षक ही महज उपस्थित रहे। इसका शुभारंभ भी पुनः दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ और इस अवसर पर निदेशक अमित सिन्हा, पंकज जोशी, कल्पना सीजो, श्रद्धा सिंह व मोनिका सिरोही उपस्थित रहे। कई शिक्षकों ने अपने विषय क्षेत्र से अलग अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। मोहम्मद सोहराब व अमर वर्मा ने गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त नृत्य शिक्षिकाओं व कई अन्य शिक्षकों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन बिंदिया चड्ढा द्वारा किया गया। मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया। सारिका त्यागी व स्वाति गुप्ता ने शिक्षकों के बीच अंताक्षरी करवाई। जिसमें स्कूल के निदेशक अमित सिन्हा और प्रभारी महोदया भी प्रतिभागी रहे। श्री सिन्हा व पंकज जोशी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों को पुरुस्कृत किया। कल्पना सीजो ने कार्यक्रम का समापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*