राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने जहां अपने कई बड़े नेताओं को अहम पदों से नवाजा है, वहीं अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीनय महासचिव बनाया है। इससे पहले मैनपुरी चुनाव में डिंपल यादव की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शिवपाल यादव के लिए अखिलेश ने कहा था कि जल्द ही उन्हेंल पार्टी में बड़ी जिम्मे दारी दी जाएगी जो आज पूरी कर दी गई। इसके साथ ही चाचा और भतीजे में लंबे समय से चली आ रही दूरियां भी समाप्तस हो गईं।
सपा ने आजम खान को भी पार्टी का राष्ट्री य महासचिव बनाया है। इसके अलावा रामगोपाल यादव को राष्ट्री य प्रमुख महासिरी व बनाया गया है। समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वविटर हैंडल से लिस्ट भी जारी कर दी है। लिस्टे में कई नेताओं के नाम हैं, जिन्हेंि सपा ने बड़े और अहम पदों से नवाजा है।


Leave a Reply