समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वसंत पंचमी पर बच्चों को बांटे कंबल व शिक्षा सामग्री

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) और अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा ने संयुक्त रूप से 74वां गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने बच्चों के साथ तिरंगा फहराया। संस्था ने पचासों बच्चों को उपहार में कॉपी-किताब, कलर, पेन, पेंसिल दिए और सर्दी से बचने के लिए कंबल बांटे। इस अवसर पर श्री बच्चन ने देशवासियों को 26 जनवरी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के बच्चे कल युवा शक्ति बनेंगे और यही आगे चलकर देश का नेतृत्व करेंगे। इनके सपनों को साकार करने के लिए हम सभी संस्थाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
प्रताप विहार स्थित सेक्टर 11 में प्राचीन शिवकुटी एवं चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के संस्थापक विजय कुमार श्रीवास्तव और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती किरण श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुरुआत भगवान चित्रगुप्त एवं मां सरस्वती की पीले पुष्प एवं वसंती वस्त्र से पूजा-अर्चना के साथ की गई। संस्था की सदस्य पमरजीत श्रीवास्तव व सीमा श्रीवास्तव ने बच्चों को इस पर्व का महत्व एवं उपयोगिता बताई। मां शारदे का वंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि संस्कृति में संस्कार पलते हैं। हमें अपने नियमित जीवन में ऐसे ही धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए।
गणतंत्र दिवस की छटा देखते ही बन रही थी। बीच-बीच में भारत माता की जय से संपूर्ण वातावरण गूंजता रहा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साहित दिखे। कार्यक्रम का समापन फल वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर सुनील श्रीवास्तव, अन्नू, श्रीमती निभा श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव, करिश्मा, शगुन, स्मिता श्रीवास्तव, वेद प्रकाश, अनुज श्रीवास्तव, प्राची, विमला, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुज, वैभव, कई समाजसेवी और संस्था के कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*