छपरौला में अयोध्या राम मंदिर से आया अक्षत, अशोक श्रीवास्तव ने की कलश स्थापना

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। श्रीराम मन्दिर अयोध्या धाम का अक्षत इन दिनों घर-घर पहुंचाया जा रहा है। शनिवार को छपरौला स्थित कन्हैया कुंज के चित्रगुप्त मंदिर में भी अयोध्या से आए राम मंदिर के अक्षत का पूजन कर कलश स्थापना की गई। राम भक्त चित्रांश विपुल सक्सेना व चित्रांश बीबी सक्सेना ने अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (रजि.) की गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई के अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव को अक्षत प्रदान किया।
संस्था के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 21 जनवरी को छपरौला के चित्रगुप्त मंदिर में भी अखण्ड रामायण का पाठ सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर 22 जनवरी तक चलेगा। दोपहर एक बजे आरती सम्पन्न होगी और शाम को मंदिर तथा कन्हैया कुंज सोसायटी में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी।
शनिवार को अक्षत पूजन के अवसर पर संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। पण्डित घनश्याम ने यजमान अशोक कुमार श्रीवास्तव से कलश स्थापना करवाकर भगवान श्री राम की पूजा कर प्रसाद वितरण किया। खुश्बू श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अनन्या, आनवी, पूजा श्रीवास्तव, बबिता चौधरी, ज्योति सिंह, सुनीता सिंह, तेजपाल सिंह, आरती अवस्थी, मंजू देवी, दीपक सारस्वत, पूजा चौहान, विजय चौहान, रोहित शर्मा, अनिल सिंह, ब्यास यादव, प्रमोद, रामकुमार, अरुण कुमार, सुजाय कुमार, ऋषिकेश, विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, रतन प्रकाश, गोपाल शर्मा, विजय लक्ष्मी, विवेक शर्मा, मयंक कोली, नीना गुप्ता, महेश पटेल, अनय कुमार श्रीवास्तव, चौधरी जयवीर सिंह आदि इस अवसर पर मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*