ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल ने डॉ अलका सक्सेना को मनोनीत किया लखनऊ जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। कायस्थों के लिए पूर्णरूप से समर्पित संगठन ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ ने लखनऊ की डॉ अलका सक्सेना को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि कायस्थों के गौरव का इतिहास दोहराने के लिए वे सदैव तत्पर्य रहेंगी। उनके सहयोग से संगठन का शीघ्र ही विस्तार होगा और संस्था अपने उद्देश्यों में सफल होगी।
डॉ अलका सक्सेना ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बातचीत करते हुए ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कहा कि चित्रगुप्तक की काया से उत्प।न्नो कायस्थक जाति का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन समय और विपरित परिस्थितियों की वजह से हमलोग अपने आप में सिमट गए हैं। इस दूर करने का अब समय आ गया है। हमें देश के सामने यह साबित करना होगा कि हमलोग एकजुट हैं। हमारी एकता किसी भी बांधा को पार करने में अपना प्रयास जारी रखेगी। ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ कायस्थ समाज के विकास के लिए लगातार कई योजनाओं पर काम कर रहा है।
डॉ अलका सक्सेना ने कायस्थ बंधुओं से संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं और युवकों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। देश के विकास में युवओं का महत्वपूर्ण योगदान है। जब तक महिलाएं इस संगठन के लिए आगे नहीं आएंगी और अपने युवक-युवतियों को ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ के ‘युवा प्रकोष्ठ’ से नहीं जोड़ेंगी, कायस्थ समाज का हित सुरक्षित नहीं होगा। हमें आगे बढ़ना है तो संगठन की एकता और ताकत बननी होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*