राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने शनिवार को विद्यालय में ऑनलाइन अलंकरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग्यता दर्शाने वाले छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलता रहा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्रा (डिप्टी डायरेक्टर जनरल एट नेशनल इनफॉर्मेटिक् सेंटर आईआईटी रुड़की), अतिथि विशाल सिंह (पैटर्न ऑफ इंदिरापुरम चैन ऑफ़ इंस्टिट्यूशन), श्रीमती रीटा सिंह -(डायरेक्टर ऑफ इंदिरापुरम चेन ऑफ स्कूल) तथा शालिनी सिंह (तपेंद्र एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष) ने दीप प्रज्वलित कर किया।
28 अगस्त को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्राइमरी की एक बालिका ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू शर्मा ने सम्मानित अतिथियों एवं आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए विद्यालय के कार्यक्रम को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इसके बाद विद्यालय की कोर कमेटी के सदस्यों हेड बॉय, हेड गर्ल, डिसिप्लिन इंचार्ज, कल्चरल इंचार्ज के पदों के लिए उपयुक्त नामों की घोषणा के साथ-साथ विद्यालय के सभी हाउसों- अग्नि, आकाश, पृथ्वी एवं वायु के हाउस के अध्यक्षों एवं सभी पदाधिकारी छात्रों के नामों की घोषणा की गई। इन सभी पदाधिकारियों ने जिम्मेदारियों के कुशलतापूर्वक निर्वाह की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्रा ने आज के भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त करने के साथ-साथ विद्यालय की कार्यप्रणाली तथा कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही समस्त पदाधिकारियों एवं पुरस्कृत विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस बीच शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- खेलकूद, नृत्य, संगीत, गायन कला, शिक्षा, अनुशासन एवं आई.टी. के क्षेत्र में विशेष योग्यता रखने वाले छात्रों को पुरस्कार स्वरूप ट्राफियां और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते रहे। साथ में प्रेरणादाई गीतों एवं मनोहारी नृत्यों का प्रदर्शन चलता रहा।
डायरेक्टर रीटा सिंह ने जहां विद्यालय की कार्यप्रणाली और ऐसी आपातकालीन स्थिति में भी विद्यार्थियों के शिक्षण एवं विभिन्न प्रतियोगी गतिविधियों को जारी रखने एवं भव्य कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की, वहीं सम्मानित अतिथि विशाल सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ-साथ समस्त कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी सराहना की। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित कर समारोह का समापन कर दिया गया।


Leave a Reply