विश्व पर्यावरण दिवस पर मेवाड़ परिसर में आंवले का पौधरोपण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में आंवले के पौधे रोपे गये। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया एवं निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. गदिया ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन को ऑक्सीजन देते हैं। वृक्षों के कटान से खुशहाल जीवन जीना असंभव है, इसलिए पूरी धरती को हरा-भरा बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है। निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण होते हैं लेकिन मनुष्य स्वार्थवश इन्हें लूटने में लगा है। हमें इस प्रवृत्ति को रोकना होगा। अगली पीढ़ी तक हरियाली पहुंचाने का दायित्व हमारा है। इसे आज ग्लोबल वार्मिंग के संकट में समझना बहुत आवश्यक है। इस मौके पर मेवाड़ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*