पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल का किया स्वागत-सम्मान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलन्द शहर)। प्रतिष्ठित व्यापारी एवं दो बार राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित सत्यप्रकाश दादू ने सोमवार को नगर पालिका खुर्जा की अध्यक्ष श्रीमती अंजना सिंघल का अपने निवास पर भव्य तरीक से स्वागत सम्मान किया। अंजना सिंघल ने कहा कि अपनी जीत का श्रेय जनता को देती हैं। उनकी प्राथमिकता है कि सड़क, बिजली, पानी और सफाई की सभी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए।
समारोह में खुर्जा की विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह, खुर्जा पॉटरी एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह, हरिप्रकाश दादू, नमन दादू, आकाश जैन, प्रमोद अग्रवाल, माधव भारद्वाज, वंश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*