राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
उत्कृष्ट कार्यों के लिए पीपुल्स वेलफेयर सोसाइटी पंजाब के सदस्यों को किया गया सम्मानित
श्रीमुक्तसर साहिब। भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के प्रति समर्पित संस्था ‘एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल’ की पंजाब टीम ने आज एक सम्मान समारोह आयोजित किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा के दिशा-निर्देश पर पंजाब स्थित गिदड़बाहा में प्रदेश कार्यालय के निकट मंडी वाली धर्मशाला में यह आयोजन किया गया। संस्था के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गर्ग और पंजाब प्रदेश प्रमुख जयंत जैन द्वारा कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने और उसे सफल बनाने का रहा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने नवनियुक्त सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा प्रेषित आईडी कार्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश प्रमुख जयंत जैन ने सभा को संबोधित करते हुए संस्था के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारी व सदस्यों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उसके बाद ‘एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल’ द्वारा भेजे गए सम्मान चिह्न से समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पीपुल्स वेलफेयर सोसाइटी पंजाब के सदस्यों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने इस अवसर पर सभी साथियों को बधाई दी और एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार प्रदेश सचिव, वीपी धीर लीगल एडवाइजर, गौतम जैन जिला अध्यक्ष मुक्तसर, संजय शर्मा प्रदेश निदेशक, जतिंदर कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, जगदीश कुमार, सुरेन्द्र कुमार प्रदेश उप प्रमुख, प्रियांशु, राकेश मक्कड़, नरेश कुमार, साहिल बंसल, नारायण सिंगला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में मुकेश गर्ग व जयंत जैन ने सभी सदस्यों की उपस्थिति व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply