एसीआईसी ने हिमांशु राज को राष्ट्रीय संरक्षक और सचिन मिश्र को बनाया यूपी का चेयरमैन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
वाराणसी। लक्सा स्थित एक होटल में एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल (एसीआईसी) वाराणसी इकाई की सोमवार को एक बैठक हुई। जिसमें नये सदस्यों का अभिनंदन किया गया। इससे पहले संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा द्वारा जारी नियुक्त पत्र हिमांशु राज और सचिन मिश्र को दिया गया। हिमांशु राज को एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल का राष्ट्रीय संरक्षक और सचिन मिश्र को उत्तर प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। शर्मा ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देत हुए उम्मीद जताई है कि उनके जुड़ने से संस्था और मजबूत होगी। साथ ही एक अच्छी कार्यप्रणाली के तहत भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में संस्था को सफलता मिलेगी।
संस्था के राष्ट्रीय मुख्य निदेशक डॉ. के.एन. पाण्डेय आज की बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। साथ ही सोमवार को जिन नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उनमें गौरव सोनेजा चेयरमैन, वाराणसी, संदीप गुप्ता वाइस चेयरमैन, वाराणसी, रोहित अग्रवाल जिला मुख्य निदेशक, वाराणसी, हरिशंकर अग्रहरि जिला निदेशक, वाराणसी, शुभम अग्रहरि जिला प्रभारी, शिवाकर चौबे जिला मीडिया इंचार्ज, शुभांकर पाण्डेय जिलाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), सुनील कुमार यादव मुख्य कार्यकारी सदस्य और विवेक पारिख कार्यकारी सदस्य शामिल हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मुख्य निदेशक ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने तथा अधिकाधिक पौधरोपण के लिए संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की। इसके बाद सभी सदस्यों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रण किया कि वे “समाज के किसी भी अंग में व्याप्त भ्रष्टाचार के निर्मूलन को लेकर हर स्तर पर निर्भय होकर अपना प्रयास करेंगे।” बैठक का संचालन संस्था के यूपी निदेशक सुनील कुमार पाण्डेय ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*