राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। लाजपत भवन ऑडिटोरियम में श्री नृत्यांजलि संस्था द्वारा भारतीय कला एवं संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक महोत्सव ‘देश रंग’ का भव्य अयोजन किया गया। कार्यक्रम में 15 से अधिक राज्यों के अनेक विधाओं के कलाकारों ने भाग लेकर अपने हुनर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव की मुख्य अतिथि देश की जानी-मानी सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं गुरु पद्मश्री शोभना नारायण रहीं।
रविवार, 30 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि पद्मश्री नलिनी कमलिनी, कथक केंद्र के पूर्व नृत्य गुरु सुभाष चंद्र भट्टाचार्य, ए.बी.बी.एस. के राष्ट्रीय महासचिव गिरीश मित्तल, दिल्ली विश्वविद्यालय के. ए.के. सिंह, एलएनजेपी महासचिव अभय सिंह और नेशनल एक्सप्रेस न्यूज के फाउंडर विपिन शुक्ला भी उपस्थित रहे। इन सभी को संस्था की तरफ से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रतिस्पर्धा में निर्णायक की भूमिका में जबलपुर के अखिलेश पटेल, गुरुग्राम की ए. थायमल और दिल्ली के अमन कुमार शामिल रहे। श्रीनृत्यांजलि के संस्थापक संदीप राय और फेस्टिवल डायरेक्टर डॉक्टर सुमिता दत्ता राय ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि संस्था पहले भी अनेक महोत्सवों का आयोजन कर चुकी है, जिसमें अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों को अपना-अपना हुनर दिखाने का मंच प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार के महोत्सव में अलग-अलग विधा के 178 कलाकारों ने अपनी सुंदर व रोचक प्रस्तुति दी। खासकर वरिष्ठ कलाकार गायत्री विजय, राहुल माथुर, गौरव, सुद्दिता, समायरा, सृष्टि, मोना आदि ने उम्दा हुनर का प्रदर्शन किया।
जिन लोगों का सम्मान किया गया, उनमें अ.थियामाल, राधा, गर्विता, शिल्पा, प्रियंका, विक्की, सुनीता, सुरेंद्र, उदय चंद्र, राहुल माथुर, डोरनाला मंजू प्रिया, प्रीति, ब्रिजेश कुमारी, श्रेया मजूमदार शामिल रहे। विजेताओं में दिल्ली की ‘Dance शाला’ एकेडमी के कलाकार इनाया, श्रेष्ठा, वंश, आरव, शौर्य, आयुष्मान, अमायरा, अनायशा, आरवी, शशांक, सानवी, अबीर, प्रिंजल, नीरवी, रिधान, प्रशांत, टीशा, डीनल, निहारिका, आरव, तिथि, कार्तिक, मानविक, अनंत, सक्षम, गौरी, गरिमा, मिस. मानवी और मिस. विनीता आदि शामिल रहे। संस्था के अध्यक्ष संदीप रॉय और निदेशक डॉ.सुमिता ने सभी कलाकारों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मनित किया है।

Leave a Reply