नित नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं भारत की महिलाएं: डॉ. भरत सिंह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ. भरत सिंह ने नारी शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता, संकल्प, शिक्षा और उत्साह के साथ देश के भविष्य को आकार दे रही हैं। उन्होंने रविवार, 8 मार्च को शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की शानदार उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षित एवं सशक्त महिलाएं प्रगतिशील राष्ट्र की स्तंभ हैं। खेल, विज्ञान, कला और रक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत की महिलाएं नित नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं।
डॉ. भरत सिंह प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT College) ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बताया कि आज का दिन महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों का उत्सव है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, खेल और सामाजिक नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने इस दिशा में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही सुरक्षा व समानता में कहीं कोई कोताही नहीं बरती जाती।
समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ भरत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश, समाज और परिवार की प्रगति में हर चुनौती में सहभागी रहने वाली मातृशक्ति को शत्-शत् नमन किया और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सफल हों, नए प्रतिमान गढ़ें, यही मेरी मंगलकामनाएं हैं। इस अवसर पर मिथलेश सिंह और जागेश सिंह मैम भी उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*