इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में दीक्षांत समारोह संपन्न

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में शनिवार को पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए दीक्षांत एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। भारतीय संस्कृति की “अतिथि देवो भव:” की परंपरा का निर्वाह करते हुए प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीज़ो, प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह एवं अन्य विद्यालय पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, निदेशक पंकज जोशी, उपसचिव अमित सिन्हा तथा प्रबंधन समिति सदस्य उमा सूरी सिन्हा को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने विद्यालय उपलब्धियों को दर्शाती हुई वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विद्यालय से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद क्रमशः यू.के.जी. रोज, यू.के.जी. लोटस, यू.के.जी. टयूलिप, यू.के.जी.जसमिन तथा यूकेजी डफोडिल के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम की थीम भारत के विभिन्न प्रांतों को सांस्कृतिक एवं राजनीतिक एकता के सूत्र में बांधने वाली भारत की प्रसिद्ध रेल वंदेभारत रही। कला, संगीत, नृत्य, गायन, वादन तथा खेल आदि क्षेत्रों में विशेष योग्यता के आधार पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि ने आनंद से अभिभूत होते हुए बच्चों के उत्साह एवं कौशल की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभ आशीष प्रदान किया। वहीं पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की समन्वयिका श्रीमती रेखा बिष्ट ने आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*