सरकार की कार्यप्रणाली से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास : ऊर्जा राज्यमंत्री

प्रवीण कुमार
मेरठ। नवरात्रि के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-4) के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। इससे पहले पुलिस लाइन में विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, आईजी नचिकेता झा और आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज में संपन्न हुई, जहां छात्राअं एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियो ने भाग लिया। कई महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही कालेज सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री याेगी आदित्यानाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
ऊर्जा राज्यमंत्री डा सोमेन्द्र तोमर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान सनातन काल से हमारी प्राथमिकता पर रहा है। खेल सहित अन्य क्षेत्रो में भी नारी शक्ति विकास के पथ पर अग्रसर है। विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने भी नारी शक्ति के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये तथा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ नुपूर गोयल, एसपी देहात कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी सदर गामिनी सिंगला, सीएमओ डा अखिलेश मोहन, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सहित अन्य संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज की प्रधाचार्या व छात्राएं उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*