राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। पीतमपुरा में भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा मुफ्त हेल्थ कैंप लगाकर कैंसर स्क्रीनिंग व आंखों की जांच की गई। महिलाओं में कैंसर की बढ़ती समस्या के चलते इस निशुल्क कैंप लगाने के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने एक सराहनीय प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि मैं भिवानी परिवार के साथ कई वर्षों से वह जुड़े हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर गुरुग्राम के सहयोग से भिवानी परिवार मैत्री संघ ने यह आयोजन किया। जबकि कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से पूरा किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां आंखों की जांच भी कराई। मोतियाबिंद के कई मरीज पाए गए। उनके साथ-साथ महिलाओं ने कैंसर स्क्रीनिंग का लाभ उठाया।
राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल की वरिष्ठ डॉक्टर श्रीमती इंदु अग्रवाल ने बताया कि भारत में प्रतिदिन 200 महिलाओं की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से हो जाती है। कभी समय और कभी पैसों का अभाव सामने आ जाता है, जिससे जांच नहीं हो पाती। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने कहा कि भिवानी का होने के नाते मुझे गर्व है कि मैं भी भिवानी परिवार का एक अहम हिस्सा हूं। उन्होंने भी इस संस्था के सेवा भाव की प्रशंसा की है।
कार्यक्रम के आयोजक यशपाल गुप्ता और योगेश अग्रवाल ने बताया कि आज की कैंप में दूर-दूर से लोग आए हैं, इसलिए उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर मीनाक्षी गर्ग, महेंद्र दयाल, नीलामणि चंद गोठिया, अजय गुप्ता, संजय गोयल, अमित सिंघल, दिनेश गुप्ता, संजय जैन, हंसराज, प्रमोद कुमार, सुशीला गणोत्रा आदि उपस्थित रहे।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply