खुर्जा में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का मनाया जन्मोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर में आज भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। श्री ब्राह्मण समाज (रजि) के सदस्यों ने हवन का आयोजन किया। भगवान परशुराम का पूजन-पाठ किया। विधि-विधान के साथ यज्ञ कर प्रसाद वितरण किया गया।
शनिवार, 22 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेंद्र वशिष्ठ, सोनू पंडित, खेम चंद शर्मा, राजेश शर्मा (एड), वीरेश शर्मा, अरुनेन्द्र दिक्षित, डा. ललित, अरुण कौशिक, राम अवतार शर्मा, देव शर्मा, शेखर पंडित आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*