खुर्जा में भाजपा ने पार्टी का झंडा फहराकर मनाया 44वां स्थापना दिवस

संजीव भारद्वाज/ राष्ट्रीय जनमोर्चा
खुर्जा (बलंदशहर)। भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। देश में बड़े आयोजन के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन से लेकर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खुर्जा नगर में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झण्डा फहराकर स्थापना दिवस मनाया।
उल्लेखनीय है कि 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी और इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फायदों को उजागर करने के लिए बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की। इस बार यह भाजपा का 44वां स्थापना दिवस है। खुर्जा में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में खुर्जा के पूर्व चेयरमैन दीपक गर्ग जी, नगर मंत्री सोनू पंडित, संजय शर्मा, चन्द्रभान, नवीन बिंदा, रॉकसी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*