बुलंदशहर में हर्षोउल्लास के साथ सनातन समित ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर में गुरुवार को सनातन धर्म प्रचार समिति द्वारा बड़ी धूमधाम से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। हवन करने के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण कराया गया। ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के खुर्जा संवाददाता संजीव भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ता वंशी, अंकित, पंकज, शोभित, राहुल, भूपेंद्र, चेतन और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा, आयुष वशष्ठि, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*