राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश संगठन इकाई ने प्रोफेसर बीएस रावत अधिवक्ता को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कसाना ने इस संबंध में रविवार को एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि प्रोफसर रावत हमेशा समाज की आवाज उठाते रहे हैं। साथ ही समाज के चहुमुखी विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।
प्रोफेसर रावत ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार जताते हुए कहा है कि वह पूर्ण कर्तव्य व सत्य निष्ठा से समाज की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। समाज की आवाज वह हमेशा उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी नियुक्ति के लिए विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नागर, गिरिराज सिंह (मध्य प्रदेश) उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला (राजस्थान) एवं समस्त गुर्जर समाज का आभारी हूं।


Leave a Reply