बबीता डागर सुभास पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने बबीता डागर को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा पार्टी संस्थापक सतेंद्र यादव और पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में की। साथ ही कुछ अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा गाजियाबाद में होने वाले विधानसभा की एक सीट के उपचुनाव के बारे में भी चर्चा की गई।
अशोक श्रीवास्तव के अनुसार, श्यामवीर यादव को प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ), रोहित कसाना को प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) और दिग्विजय सिंह को गाजियाबाद का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही मुकेश शर्मा, गिरीश मिश्रा और महेश पांडेय को गाजियाबाद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविंद्र कुमार को सचिव (साहिबाबाद विधानसभा) बनाया गया है।
कार्यक्रम में अनिल सिन्हा, योगेंद्र राय, संतोष कुमार, रंजीत शर्मा, पवन सक्सैना, अनिल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र पांडेय, अशोक शर्मा, अजय श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, सुजीत तिवारी, अवदेश कुमार, प्रभा शंकर सिंह, रामनरेश, दीपक प्रमुख, रजनीश द्विवेदी, पिंटू, यादव, कमल यादव, संजय पासवान, पन्ना लाल, गौरव कुमार, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, डीसी माथुर, अनिल दुबे, कन्हैया गिरी, आरपी शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, राधे श्याम, प्रदीप पाठक, राजेंद्र गौतम, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, अमित त्यागी, सिया राम यादव, श्यामवीर सिंह यादव, बीएल बत्रा, राजकुमारी, रमेश श्रीवास्तव, व्यास पांडेय, सुनील सिंह, रूपेश यादव, दीनानाथ मिश्रा, कृष्ण मोहन झा, सुशील राय, विजय सिंह, पीके सिंह, काशी नाथ, लक्ष्मण, सुबह गिरी, आरडी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*