विश्व रक्तदाता दिवस पर बीएसएफ ने लगाया मेगा ब्लड डोनेशन कैंप

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
रायपुर (छत्तीसगढ़)। बीएसएफ की 81वीं वाहिनी ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कर्नल राजेश कुमार लंगेह, कमांडेंट राकेश सिन्हा, डॉ. तारिक अहमद, शैलेन्द्र शर्मा उप-कमांडेंट, विकास यादव उप- कमांडेंट तथा डॉ. दिनेश समेत अनेक बीएसएफ अधिकारियों व जवानों ने सामरिक मुख्यालय मुल्ला कैम्प में सर्व रक्तदान किया। साथ ही इस अवसर पर कमांडेंट राकेश सिन्हा ने बीएसएफ के सभी अधिकारियों व जवानों को रक्तदान करने के लिए शपथ दिलाई।
कमांडेंट सिन्हा ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के कार्मिक न केवल सीमा पर देश के दुश्मनों का रक्त बहाने को तत्पर रहते हैं, बल्कि देश को महफूज रखने के लिए देश के जरुरतमन्दों को रक्त देने को भी तैयार रहते हैं। उन्होंने शिविर में रक्तदान करनेवाले सभी को सम्मानित किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*