राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में जिले के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को बसपा नेता अरविंद गौतम और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तोमर आप में शामिल हो गए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की विधानसभा प्रभारी डॉ छवि यादव, अध्यक्ष अजीत शर्मा और प्रवक्ता शरदेंदु मौजूद रहे। इन्होंने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को विधिवत ‘आप’ की सदस्यता दिलाते हुए पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि अरविंद गौतम करीब 17 साल से बहुजन समाजवादी पार्टी में रहे हैं। साथ ही वह विधानसभा सचिव और अन्य पदों पर पार्टी का काम कर चुके हैं। अरविंद गौतम के साथ-साथ भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तोमर भी गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का कहना है कि दिल्ली ही नहीं भारत में अरविंद केजरीवाल सबसे सफल मुख्यमंत्री हैं। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर ही वह और उनके दर्जनों कार्यकर्ता आज आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि दिल्ली की तरह गाजियाबाद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में भी अच्छे सरकारी हॉस्पिटल, सस्ती बिजली और नई पीढ़ी को सस्ती व अच्छी सरकारी शिक्षा मिलेगी।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply