कायस्थ समाज के हर तबके के साथ समन्वय स्थापित कर निःस्वार्थ सेवा करने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
चंडीगढ़। कायस्थों के सामाजिक- आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए कार्यरत अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की पंजाब एवं चंडीगढ़ कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न हो गयी। अध्यक्षता वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने की। बैठक को संबोधित करते हुये जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कायस्थ समाज के हर तबके के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी निःस्वार्थ सेवा करने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि देश के करीब सभी राज्यों में जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया गया है और वहां जिला तथा प्रखंड स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही हैं। हम सभी को मिलकर जीकेसी को आगे बढ़ाने के लिए सोच और विचारधारा का ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने की अब जरूरत है। प्रसाद ने बताया कि 19 दिसंबर को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में विश्व कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी के लिये जीकेसी टीम निरंर सक्रिय है।
बैठक में प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, मुख्य वित्तीय अधिकारी निष्का रंजन के अलावा अनूप कुमार श्रीवास्तव, केएम भटनागर, संजय सिन्हा, मनोज निगम, रवि रंजन, खुशबू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। सभी ने राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिये उनकी हर संभव सहायता करने का संकल्प लिया। जीकेसी पंजाब-चंडीगढ के अध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जीकेसी के गठन के साथ ही धरातल पर काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों की टीम बनायी गयी है, जो सबका साथ और सबका विकास के साथ काम करने में कृत संकल्पित हैं। साथ ही सदस्यता अभियान को तेज कर पंजाब और चंडीगढ़ में जीकेसी का विस्तार किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*