गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में मजार पर चला बुलडोजर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लोनी (गाजियाबाद)। जिले में अवैध कब्जों एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर सी-1 क्षेत्र में यूपीसीडा की भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार रविवार को ध्वस्त कर दी गई। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के नेतृत्व में अवैध कब्जों व अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी के तहत लोनी में मजार को जमींदोज कर यूपीसीडा की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, जिसकी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (एसडीएम) लोनी दीपक सिंघनवाल ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से की गई बातचीत में पुष्टि की है।
रविवार, 14 जून को डीसीपी (ग्रामीण) सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि संबंधित मजार अवैध रूप से निर्मित थी। इसलिए अवैध निर्माण कराने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में किसी भी प्रकार के भूमाफिया अथवा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*