राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित सनसिटी दुर्गा पूजा समिति फेस-2 द्वारा शिप्रा सनसिटी के स्थानीय पार्क में माता का भव्य पांडाल सजाया गया है। भक्त उनकी लगातार पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सुबह शाम माता की आरती के साथ-साथ डांडिया नृत्य, संगीत और भक्तिगीत प्रस्तुत करने के लिए मुंबई से कलाकार बुलाए गए हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) व साहिबाबाद के भाजपा विधायक सुनील शर्मा भी आए। उन्होंने माता की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक संस्था सनसिटी दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि नवमी तक मां दुर्गा का महिमा मंडन चलता रहेगा। उनके भोग का प्रसाद लगातार हम सभी एकसाथ बैठकर ग्रहण करते हैं। बुधवार के भक्ति कार्यक्रम में सुमित शेखर अध्यक्ष, नीति सिन्हा, राकेश सैनी, मधु ठाकुर, माया, जूली मिश्रा, गीता महेश्वरी, प्रीति, अपर्णा, अरविद कुमार, गीतांजलि ठाकुर, रीना श्रीवास्तव, राहुल, रवि, आशीष श्रीवास्तव, अर्पणा झा आदि का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply