राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला कमेटी खुर्जा के तत्वावधान में मां काली की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा गंगा मंदिर से आरंभ हुई और चांमड़ मंदिर, छोटी होली, पुराना बाजार, राधा कृष्ण मोहल्ला, बिन्दा वाला चौक, सराफा बाजार, मंडी दानगंज से होती हुई ककराला, गांधी रोड, जेवर अड्डे से जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंचीl इस बीच भक्तों ने अनेक स्थानों पर मां काली को प्रसाद चढ़ाकर व उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों में आरती एवं भोग के साथ समस्त देश के लिए शांति व खुशहाली की कामना की गई।
प्रचंड वेग से करतब दिखाती मां काली सभी के आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। उनकी शोभायात्रा में 9 आकर्षक धार्मिक झांकियां, 4 सुप्रसिद्ध बैंड एवं 2 रोड शो और नासिक ढोल शामिल रहे। नगर और देहात क्षेत्र के भक्त खुर्जा का प्रसिद्ध लक्खी मेला में मां काली की शोभायात्रा देखकर अभिभूत हो गएl यात्रा के साथ लांगुर और श्री श्री श्री 1008 श्री उस्ताद चिरंजी लाल अखाड़ा के खलीफा भी चल रहे थे। भगवान गणेश की झांकी, नाग पर श्री कृष्ण की झांकी, अघोरी नृत्य, मां दुर्गा झांकी, श्री रामचंद्र और माता जानकी की झांकी, मोर नृत्य झांकी, श्याम खाटू झांकी, श्री कृष्ण राधा झांकी और बिहारी जी की झांकी देखकर श्रद्धालु धन्य हो उठे।
मनमोहक झांकियों पर आस्था का सैलाब खुर्जा की इस ऐतिहासिक मां काली की शोभायात्रा को अनुपम स्वरूप प्रदान कर रहा था। भक्ति से सजी ये झांकियां श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहीं। खुर्जा का मशहूर जनता बैंड, दिल्ली का अग्रवाल बैंड, अल्ताफ बैंड एवं शिव मोहन बैंड की धुनों पर बज रहे धार्मिक भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। उस्ताद श्री चिरंजी लाल के अखाड़े के युवा शागिर्दों के लाठी और तलवार के करतब देखकर लोग अचंभित थे।
मां काली की शोभायात्रा में नादिया का रोड शो और काली नृत्य दर्शकों को खूब भाया। नासिक के ढोल पार्टी की धुनों पर श्रद्धालु अपने पैर थिरखने से रोक नहीं पा रहे थेl देर शाम शोभायात्रा खुर्जा जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हो गई। यात्रा के इंचार्ज वासुदेव शर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, श्री रमाकांत शर्मा संयोजक, पुनीत साहनी प्रधान, सचित गोविल महामंत्री, दीपक गर्ग जनरल मैनेजर और सचिन बंसल कोषाध्यक्ष रहे।
इस अवसर पर अंकित गिरी, नवीन, पंकज, गोलू ,लकी, चेतन गोयल, सोनू, मुकुल, भूपेंद्र, यश, सौरभ, राहुल, विशाल वाधवा, महेश पोद्दार, राजीव वार्ष्णेय, डॉक्टर अनिल गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, शेखर वर्मा, डीसी अग्रवाल, राजीव वर्मा, पवन गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवम कालरा, दीपक बाटला, देवेंद्र आर्य, शुभम गुप्ता, चंद्रप्रकाश तायल मीडिया इंचार्ज, विनीत आर्य सोशल मीडिया प्रभारी, ललित गुप्ता, अश्वनी खट्टर, सतीश शर्मा, रंजन वाधवा, विशाल पोद्दार, अशोक कुमार टिमी, अरुण कुमार, योगेश मित्तल, राजेश शर्मा, आशीष गोयल, रवि शंकर अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, प्रमोद वर्मा, भगवत प्रसाद पोद्दार, रामेश्वर गुरु, सर्वेश गुप्ता भोला, अंकित गुप्ता, सुधांशु दत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेl शोभायात्रा के इंचार्ज वासुदेव शर्मा और संयोजक बृजेश प्रजापति ने बताया कि मां काली की शोभायात्रा को सफल बनाने में पुलिस एवं प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply