लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती मनायी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
छपरा कार्यालय। लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती समारोह पूर्वक आयोजित की गई। सबसे पहले शहर के प्रवेश द्वार तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर ठाकुर जी की समाधियों के साथ स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिनमें जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो. प्रमेन्द्र कुमार बाजपेयी, विधान पार्षद प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव, सारण के प्रभारी जिला पदाधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, डॉ. लालबाबू यादव, डॉ. योगेन्द्र यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र राय, आरएलएम नेता अशोक कुशवाहा आदि प्रमुख थे।
गुरुवार, 18 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शेखर सुमन, आर जे. लक्ष्मी एवं अनीश अंकुर की टीम ने भिखारी ठाकुर के गीतों पर आधारित कई गीत प्रस्तुत किए। सैकड़ों श्रोताओं की उपस्थिति में उपर्युक्त तीनों कलाकारों को अंगवस्त्र तथा भिखारी ठाकुर की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपराह्न में भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय प्रवेश प्रो. लालबाबू यादव ने किया।
इस विषय पर डॉ. दिनेश पाल, रेडियो मयूर के अभिषेक अरुण, पत्रकार अजय कुमार गुप्ता, समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता, शिक्षिका सोनम मिश्रा, ज्योत्सना, अधिवक्ता डॉ. अमित रंजन एवं डॉ. सुनील प्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सोनम मिश्रा की टीम ने भिखारी ठाकुर के विदेशिया पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। लोक गायक रामेश्वर गोप, शेखर सुमन, आर. जे. लक्ष्मी एवं अनीश अंकुर आदि ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*