उत्कृष्टता के लिए चक्रपाणि महाराज सहित 108 प्रतिभाएं गाजियाबाद में सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में चक्रपाणि महाराज सहित 108 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजक विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा ‘हनुमान’ ने कहा कि ये वे प्रतिभाएं हैं जिन्होंने सामाजिक सरोकार से जुड़कर न केवल एक मिसाल कायम की है, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग और कैलाश मानसरोवर भवन के अध्यक्ष उदय कौशिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा / संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा कि जिसके हृदय में गुरु, देवता, माता-पिता और अतिथि के प्रति भक्ति है, जो दूसरों को भी भक्तिमार्ग पर अग्रसर करता है, जो सदा पुराणों की कथा करता और धर्म का प्रचार करता है, शास्त्रों में ऐसे ब्राह्मण के दर्शन से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होने की बात कही गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद राम अवतार जिंदल ने की। संस्था के मुख्य संरक्षक रामनरेश पिंडीवासा, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित महेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति प्रकोष्ठ सीमा भार्गव, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व विधायक केके शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्रनगर मुन्नी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा और नानक चंद शर्मा भी मंच पर विराजमान रहे। इस अवसर पर संस्था के महासचिव शैलेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सतीश भारद्वाज, सचिव योगेश दत्त गौड़, कोषाध्यक्ष लोकेश कौशिक, महासचिव रघुनंदन भारद्वाज, सुभाष शर्मा, संदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल शर्मा, आरपी शर्मा, अलोकचंद शर्मा, कपिल पंडित, मीडिया प्रभारी विजय कौशिक, उपाध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शर्मा, कार्यालय मंत्री सचिन भारती, राष्ट्रीय संयोजक अशोक भारतीय, राहुल शर्मा, जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, डॉक्टर रेनू शर्मा, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ सुजीत सिंह, डॉ दिनेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*