हस्तिनापुर साहित्य उत्सव में चेतन आनंद ‘जयत्री सम्मान’ से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। बहसूमा रियासत के राजकुंवर स्वर्गीय जयकरण सिंह और राजमाता अत्रि देवी की स्मृति में पहली बार आयोजित हस्तिनापुर साहित्य उत्सव में कवि एवं पत्रकार चेतन आनंद के नवीनतम गजल संग्रह ‘नदी चुप है’ का लोकार्पण किया गया। इस संग्रह में चेतन आनंद की 100 से अधिक लोकप्रिय गजलें हैं। साथ ही कार्यक्रम में उन्हें बहसूमा रियासत के ‘जयत्री सम्मान’ से भी नवाजा गया।
बुधवार, 22 अप्रैल की शाम आयोजित कार्यक्रम में बिहार व केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, योगगुरु स्वामी कर्मवीर महाराज, श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर, सुविख्यात शिक्षाविद डॉ. यतीन्द्र कटारिया उपस्थित रहे। देर रात हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डॉ. चेतन आनंद के काव्य पाठ को खूब सराहना मिली। विशेष रूप से उनकी इन पंक्तियों-“बड़ी ताजा हवाएं हैं हमेशा साथ में रखना, ये मौसम की अदाएं हैं हमेशा साथ में रखना…” पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंज उठा।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सदस्य विधान परिषद वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रशांत गुर्जर, सतवीर त्यागी, योगेश वर्मा, मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा, प्रसिद्ध शिक्षाविद योगेश मोहन गुप्ता, रामपुर रजा लाइब्रेरी व संग्रहालय निदेशक डॉ पुष्कर मिश्रा, वरिष्ठ आईएएस पवन कुमार, प्रख्यात लेखिका वैदेही तामण, संस्कार भारती के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा, प्रख्यात रंगकर्मी प्रमोद शर्मा सहित देश की तमाम नामी हस्तियां मौजूद थीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*