बुलंदशहर में चेतन आनंद को साहित्य-सिंधु सम्मान से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद बुलंदशहर इकाई द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। तेज़ बारिश के बावजूद बहुत अच्छा कार्यक्रम रहा। कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मन से मन की कविताएँ सुनायीं। श्रोताओं ने भी जमकर सराहा। इस दौरान जहां कवयित्री श्रीमती संगीता अहलावत का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया, वहीं चेतन आनंद को “साहित्य-सिंधु सम्मान” से नवाज़ा गया।
मंगलवार को आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार और ग़ज़लकार रमेश प्रसून ने की। सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रमा सिंह मुख्य अतिथि और सुपरिचित कवि श्री बीएल बत्रा ‘अमित्र’ एवं चेतन आनंद को विशिष्ट अतिथि बनाया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद मेरठ प्रान्त के अध्यक्ष देवेंद्र देव मिर्ज़ापुरी, उत्तर प्रदेश इकाई के सचिव अरविंद भाटी, शम्भू दत्त त्रिपाठी, विजय पाल सिंह, कमल किशोर भारद्वाज, श्रीमती संगीता अहलावत, सुश्री मधु वार्ष्णेय, श्रीमती निर्देश निधि आदि के काव्य पाठ ने सबका मन खूब लुभाया।
श्योपाल सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, महाराज जी आदि की उपस्थिति ने कवि सम्मेलन को गरिमा प्रदान की। सफलतम सन्चालन सुप्रसिद्ध कवि-शायर आलोक बेजान ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*