बुलंदशहर के छात्र की मौत के मामले में गुरुकुल के प्राचार्य-आचार्य को भेजा जेल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र आहार स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले 9वीं के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुकुल के आरोपी प्राचार्य और आचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार एक महीने में दो छात्रों द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है, जिसकी जांच के लिए एसपी देहात के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।
उल्लेखनीय है कि मेरठ निवासी 15 वर्षीय गगन श्री स्वामी महानंद ब्रह्मचारी, संस्कृत उच्च स्तर माध्यमिक विद्यालय अवंतिका देवी संस्कृत विद्यालय में पढ़ता था। रविवार को झाड़ियों के बीच एक पेड़ से लटका हुआ गगन का शव मिला था। बच्चे के पिता ईश्वर दत्त शर्मा की तहरीर के अनुसार संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य तुलसीराम भारद्वाज और प्राचार्य कमल शर्मा ने गगन को इतना प्रताड़ित किया था कि उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इससे पहले 6 दिसंबर 2023 को अलीगढ़ जनपद के कक्षा दस के बटुक अभिषेक पचौरी का गुरुकुल से महज 300 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका शव मिला था। अब रविवार को गगन का शव मिला तो सनसनी फैल गई। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*