राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरदोई। गौरव जन कल्याण संस्थान एवम् अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के तत्वावधान में रामनगर नीर रोड बाबा रामदास आश्रम स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में कलम दवात एवं श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। सर्वसमाज के आराध्य, न्यायाधीशों के न्यायाधीश, सम्पूर्ण मानव जाति के भविष्य निर्धारक एवं कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले श्री चित्रगुप्त और कलम दवात पूजन में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पंडित हरिओम ने विधि-विधान से पूजा-पाठ और होम करवाया। संस्था के पदाधिकारी इं० गौरव श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि सर्वसमाज द्वारा यम द्वितीया के अवसर पर कलम-दवात एवं श्री चित्रगुप्त भगवान का पूजन किया जाता है। श्री चित्रगुप्त जी को कागज, कलम और दवात चढ़ाने से भक्तों पर उनकी कृपा बरसती है।
इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता, डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेन्द्र श्रीवास्तव, वीरेश श्रीवास्तव, रामोद प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, शशिबाला श्रीवास्तव, दिव्या श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव, धीरज खरे, विनय श्रीवास्तव, भावना श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव, सात्विक श्रीवास्तव, नैना, पाँखी, मिष्ठी, श्याम आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply