राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में बुद्धि, विद्या एवं संगीत की देवी माँ सरस्वती के अवतरण के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू शर्मा तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ट संचालिकाओं के द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और पुष्प अर्पित किए।
शनिवार, 5 फरवरी के कार्यक्रम को प्राथमिक विभाग के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आगे बढ़ाते हुए ऑनलाइन सरस्वती वंदना की गई। माँ सरस्वती के प्रभुत्व एवं महत्व को दर्शाता हुआ अभिभाषण प्रस्तुत किया गया। सभी अभिभावक अपने बच्चों की प्रस्तुति पर गर्व एवं हर्ष का मिश्रित अनुभव कर रहे थे तथा बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। बच्चों के सरस्वती वंदना एवं नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम कोऔर भी अधिक रोचक बना दिया। एक बच्चे ने माँ सरस्वती का प्रसाद ( पीले चावल) बनाने की विधि एवं महत्व स्पष्ट कर सभी दर्शकों को इस विषय में जागरूक किया। प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू शर्मा ने नन्हे-मुन्नों को सुभाशीष प्रदान किया।


Leave a Reply