राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। महिला उन्नति संस्था की नोएडा महानगर इकाई द्वारा महान राष्ट्रभक्त छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने शिवाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनकी वीरता को याद किया।
संस्था की मीडिया प्रभारी वंदना झा ने छत्रपति शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मात्र 16 वर्ष की उम्र में मराठा सरदार के रूप में शिवाजी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तोरण की विजय हासिल की थी। उन्होंने गुरिल्ला युद्ध नीति से मुगलों की नाक में दम कर दिया था तथा मुगलों द्वारा मराठवाड़ा पर विजय के मंसूबो को कभी कामयाब नहीं होने दिया।
श्रीमती झा ने कहा कि शिवाजी महाराज के अनुसार एक व्यक्ति के लिए गुरु, माता, पिता और परमेश्वर से पहले राष्ट्र का स्थान होता है। वीर शिवाजी एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक पराक्रमी और महान योद्धा थे। इस अवसर पर संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में देश के महापुरुषों के बारे में अवश्य पढ़ाया जाना चाहिए। महापुरुष हमारे गौरवमयी इतिहास का हिस्सा हैं। इस दौरान मनोज झा, चंचल विश्वास, रोहित सरकार, प्रतिमा, मीठी, अंकिता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply