राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने इंदिरापुरम क्षेत्र में 300 पौधे लगाकर धरती मां को प्रणाम किया। इन पौधों में नीम, बरगद, पीपल जैसी लंबी आयु वाले वृक्षों के साथ-साथ अमरुद, मधुकामिनी, करौंदा, बेलपत्र और आंवला जैसे औषधीय गुणों के पौधे भी शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी हर्ष तोमर ने कहा है कि पर्यावरण के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास से एक दिन यह क्षेत्र वन परिसर बन जाएगा। उन्होंने जहां विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल हेतु विभिन्न तरीके भी समझाए, वहीं प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने कहा है कि आज की जरूरत के हिसाब से हर व्यक्ति को जनहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए।


Leave a Reply